दिल्ली सीएम केजरीवाल आज करेंगे सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन

नई दिल्ली, 04 नवंबर - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर बना सिग्नेचर ब्रिज आज से आम जनता के लिए खुल जाएगा। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आज ब्रिज का उद्घाटन शाम चार बजे करेंगे। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के अवसर पर पूरी दिल्ली के लोगों आमंत्रित किया है।
बता दें कि ये प्रोजेक्ट साल 2004 में शुरू हुआ था, लेकिन अब 14 वर्ष बात ये आम जनता के लिए खोला जाएगा। साल 2007 में शीला दीक्षित के मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दी थी। साल 2011 से पुल का निर्माण कार्य पूरा होने की समय सीमा 6 बार बढ़ाई गई। इस ब्रिज के 154 मीटर की ऊंचाई पर बने ग्लास बॉक्स से शहर का नजार देखा जा सकेगा।