अजय चौटाला भी इनेलो पार्टी से निकाले गए

चंडीगढ़, 14 नवंबर - (राम सिंह बराड) - इनेलो के प्रधान महासचिव व ओम् प्रकाश चौटाला के बड़े बेटे डॉक्टर अजय चौटाला को इनेलो पार्टी के प्रधान महासचिव पद से हटाते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निकाल दिया गया है। अशोक अरोड़ा ने नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में ओम् प्रकाश चौटाला के पत्र का हवाला देते हुए चंडीगढ़ में आज यह घोषणा की। अजय चौटाला के बेटे सांसद दुष्यंत चौटाला व उनके छोटे भाई दिग्विजय चौटाला को इनेलो से पहले ही निकाला जा चुका है।