श्री गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन 

सुल्तानपुर लोधी, 22 नवंबर - (अमरजीत कोमल, जगमोहन सिंह थिंद, हैपी) - श्री गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकाश पर्व को समर्पित सुल्तानपुर लोधी में महान नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में आरंभ हुआ। इस महान नगर कीर्तन में शिरोमणि कमेटी के प्रधान गोबिन्द सिंह लोंगोवाल के इलावा बड़ी संख्या में इलाके की संगत शामिल हुई।