राजासांसी हमला : सात दिन के पुलिस रिमांड पर अवतार सिंह ख़ालसा

अजनाला, 24 नवंबर - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - पिछले दिनों राजासांसी के नज़दीकी गांव अदलीवाला के निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमला करने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये  गए अवतार सिंह ख़ालसा को आज अजनाला की अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद अदालत ने अवतार को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।