आस्ट्रेलिया के तट पर मिलीं 28 मृत व्हेल

मेलबर्न, 28 नवम्बर (एजैंसी) : आस्ट्रेलिया के सुदूरवर्ती दक्षिणपूर्व तट पर 28 व्हेल मृत पायी गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विक्टोरिया प्रांत के क्रोजिंगोलांग नेशनल पार्क में एक निजी विमान उड़ा रहे पायलट ने ऐसी 27 पायटल व्हेल और एक हम्पबैक व्हेल को फंसे हुए मंगलवार दोपहर में देखा। बाद में जब पार्क के अधिकारी वहां पहुंचे तो उन्होंने पाया कि इनमें से आठ व्हेल जीवित हैं पर उनकी हालत गंभीर है। जब वे वापस बुधवार को पहुंचे तो उन्होंने पाया कि सभी की मौत हो चुकी है। उनके शवों से नमूने एकत्र करके उनकी मौत के कारणों की जांच की जा रही हैं। एक अन्य घटना में न्यूजीलैंड के दूरदराज के इलाके में बीते सप्ताह करीब 145 व्हेल की मौत हो गई थी। डाल्फिनों और व्हेल की मौत क्यों हो रही है ये विशेषज्ञों में पहेली बना हुआ है। लेकिन माना जाता है कि बीमारी, चक्रवात या शिकारियों द्वारा पीछे किए जाने और खराब मौसम और दूसरी वजहों से ये मौतें होती है।