चंद्रमा की चट्टानें नीलामी में 8.5 लाख डॉलर में बिकीं 

न्यूयार्क, 30 नवम्बर (एजेंसी) : यहां एक नीलामी में चंद्रमा की दो चट्टानें 8.5 लाख डॉलर में बिक गईं। गुरुवार को हुई इस नीलामी में पृथ्वी से बाहर की वस्तुओं को ही रखा गया था। यह नीलामी चंद्रमा पर पहला मानव भेजने वाले अपोलो 8 मिशन की 50वीं वर्षगांठ से एक महीने पहले आयोजित की गई। चट्टानें, जो वास्तव में छोटे टुकड़े हैं, की वास्तविक कीमत सात लाख डॉलर से 10 लाख डॉलर थी जो टैक्स और कमीशंस लगाकर आखिरकार 8.55 लाख डॉलर में बिकीं। रूस द्वारा 1970 में चंद्रमा पर मानव रहित लूना-16 भेजने पर चंद्रमा की तीन छोटी चट्टानें मिली थीं। ये चट्टानें सबसे पहले सोवियत संघ के अंतरिक्ष कार्यक्रम की निदेशक नीना इवानोव्ना, यूएसएसआर से उपहार के तौर पर ये चट्टानें लेने वाली सर्गेई पावलोविच कोरोलेव के अधिकार में थीं। यूएसएसआर ने कोरोलेव को ये चट्टानें उनके दिवंगत पति के योगदान के कारण उपहार में दी थीं। इससे पहले इन्हें 1993 में सूदबीज नीलामी में बिकी थी। यह इतिहास में पहली बार जनता के लिए बाहरी दुनिया की वस्तुओं की नीलामी थी। गुरुवार की नीलामी में भी नासा द्वारा 1963 से 1965 के बीच अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेट कॉनराड के लिए तैयार किया गया जेमिनी स्पेस सूट 1,62,500 डॉलर में बिका।