सरहदी क्षेत्र में छाया घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित

अजनाला, 7 दिसंबर - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - आज अमृतसर के सरहदी क्षेत्र अजनाला और उसके साथ लगते इलाके में घना कोहरा छाया है। सर्दियों के मौसम के पहले कोहरे के कारण जनजीवन पर भी काफ़ी प्रभाव पड़ा है। जिसके कारण यातायात भी काफ़ी प्रभावित हुआ है। मौसम के पहले कोहरे के साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है।