यूपी : पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

लखनऊ, 08 दिसंबर - उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मेरठ के मुंडाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और गाय तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो तस्कर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।