हैदराबाद के समन्यु ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी को किया फतेह

हैदराबाद, 23 दिसंबर - तेलंगाना के महज आठ वर्षीय समन्यु पोतुराजू ने पांच सदस्यों की अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कॉस्किओस्को पर तिरंगा फहराकर भारत का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि समन्यु की टीम में उनकी मां लावण्य और उनकी बहन भी शामिल हैं। यह सफलता उन्होंने 12 दिसंबर को प्राप्त की। जिसके साथ ही उन्होंने इस पर्वत पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बनने का तमगा हासिल किया था। माउंट किलिमंजारो अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत है।