साईंस सिटी में और नई गैलरियां स्थापित  होगी: आशुतोष शर्मा

कपूरथला, 3 जनवरी (अमरजीत कोमल/दीपक बजाज) : केंद्र सरकार के विज्ञान व तकनीकी विभाग के सचिव आशुतोष शर्मा ने पुष्पा गुजराल साइर्ंस सिटी का दौरा किया, जिस दौरान उन्हाेंने कहा कि पुष्पा गुजराल साईंस सिटी में और नई गैलरियां स्थापित की जाएंगी जो समाज का मार्गदर्शन करेंगी। ये शब्द उन्हाेंने अपने दौरे दौरान साईंस सिटी की विज़ीटर बुक में भी अंकित किए। उन्होंने कहा कि साईंस सिटी को देख वह बेहद प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय सचिव ने साईंस सिटी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। आशुतोष शर्मा केंद्रीय विज्ञान व तकनोलॉजी विभाग के पहले सचिव हैं, जिन्होंने पुष्पा गुजराल साईंस सिटी का दौरा किया। उन्हाेंने दौरे दौरान साईंस सिटी में लगभग 3 घंटे का समय व्यतीत किया। साईंस सिटी में स्थापित की गई विभिन्न गैलरियों तथा पार्को का बारीकी से निरीक्षण किया। केंद्रीय सचिव ने साईंस सिटी की ओर से गत माह दौरान बनाई गई ईनोवेशन हब को भी देखा और उसकी कार्यप्रणाली संबंधी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इससे पूर्व साईंस सिटी डायरैक्टर नीलमा जेरथ व डायरैक्टर डा. राजेश ग्रोवर ने केंद्रीय विज्ञान व तकनीकी विभाग के सचिव आशुतोष शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान डा. नीलमा जेरथ ने साईंस सिटी में बनाए गए विभिन्न गैलरियों, पार्को व भविष्य की योजनाओं संबंधी उन्होंने विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर उनके साथ साईंस सिटी के कुछ अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। यहां वर्णनीय है कि केंद्रीय सचिव आशुतोष शर्मा लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय भारतीय साईंस कांफ्रेंस में शामिल होने आए थे और बाद में उन्हाेंने साईंस सिटी का दौरा किया।