सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के विकास में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: अरोड़ा

होशियारपुर, 6 जनवरी (नरेन्द्र मोहन शर्मा): उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा की धर्मपत्नी सिंपल अरोड़ा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी याद में बनाई गई सिंपल फाउंडेशन की ओर से आज होशियारपुर के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के 71 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने वर्ष 2018 में बारहवीं कक्षा के इन टापर्स को पुस्कृत किया। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया, एस.एस.पी. जे.इलेनचेलियन भी विशेष तौर पर मौजूद थे। पुरु स्कार के तौर पर इन मेधावी बच्चों को पांच हजार रुपये की राशि, ममेंटो व दोशाला भेंट किया गया। समागम में सबसे पहले आए गणमान्यों ने स्व. सिंपल अरोड़ा को श्रद्धासुमन अर्पित किए वहीं संगीत अध्यापिका डा. मंजू ने अपने मधुर कंठ से भजनों द्वारा श्रीमती सिंपल अरोड़ा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। समागम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि उनकी धर्मपत्नी सिंपल अरोड़ा ने सदैव सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आज इसी कड़ी में जिले के सरकारी स्कूलों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया है।  अरोड़ा ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और उनकी उनकी जरु रत के हिसाब से हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी धर्मपत्नी हमेशा लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहती थी और उनका भी यही प्रयास है कि वे पूरी ईमानदारी के साथ जन सेवा का कार्य करते रहे। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया ने संबोधित करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने जिस पुनीत कार्य को आज शुरु  किया है वह नि:संदेह प्रंशसनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति  व मेहनत के साथ कोई भी कार्य किया जाए तो उसमें हमेशा सफलता मिलती है। इसलिए वे लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम करने से सफलता मिलती है और इसका कोई अन्य विकल्प नहीं होता। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डा. अजय बज्गा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) हरबीर सिंह, कमाडेंट पी.आर.टी.सी. जहानखेलां भूपिंदर सिंह, एस.पी हरप्रीत सिंह मंडेर, नगर निगम कमिश्नर बलबीर राज सिंह, डी.एफ.ओ. नरेश महाजन, जिला शिक्षा अधिकारी(से) मोहन सिंह लेहल, सिविल सर्जन डा. रेणू सूद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।