शराबी ने कुल्हाड़ी से पत्नी और बेटी पर किया हमला, पत्नी की मौत

खमाणों,12 जनवरी - (परमवीर सिंह) - गांव जल्लोवाल में एक शराबी व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला करने की खबर मिली है। इस हमले में पत्नी और बेटी दोनों ही गंभीर घायल हैं जिनको इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया। वहीं इलाज के दौरान पलविन्दर कौर (पत्नी) की मौत हो गई। थाना चंदन नौध सिंह प्रमुख भूषण शर्मा ने बताया कि बलविन्दर सिंह ने रात के समय कुल्हाड़ी से पत्नी पलविन्दर कौर और लड़की कमलजीत कौर को घायल कर दिया। पुलिस ने मृतक के लड़के धरविन्दर सिंह के बयान पर कथित दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।