अपने अस्तित्व को बचाने के लिए साथ आई हैं सपा, बसपा : भाजपा


नई दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) : भाजपा ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा सिर्फ अपने अस्तित्व को बचाने के लिए साथ आई हैं। पार्टी ने इस गठबंधन को तवज्जो नहीं देते हुए जोर दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा,‘सपा और बसपा ने देश या उत्तर प्रदेश के लिए गठबंधन नहीं किया है, दरअसल वे अपने अस्तित्व के लिये साथ आए हैं। वे अपने बल पर मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते और मोदी विरोध ही इनके गठबंधन का आधार है।’