अमेरिका में ईरानी टीवी की महिला एंकर गिरफ्तार

वॉशिंगटन,16 जनवरी - ईरान के एक टीवी चैनल की महिला एंकर को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार एंकर का नाम मर्जिया हाशमी है और उन्हें अमेरिका के सेंट लुई लैम्बार्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। मर्जिया अपने परिवार से मिलने गई थी, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया और वॉशिंगटन डीसी के एक संस्थान भेज दिया गया। ईरानी महिला के खिलाफ आधिकारिक तौर पर कोई आरोप नहीं लगाये गये हैं। इस मामले पर अभी अमेरिकी अधिकारियों ने कोई बयान भी नहीं दिया है।