देश छोड़कर भागे लोगों को लाया जायेगा वापस - राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 21 जनवरी - केंद्रीय राजनाथ सिंह ने मेहुल चौकसी के मुद्दे पर कहा कि सरकार ने आर्थिक भगोड़ा कानून को पास किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश छोड़कर भाग चुके हैं, उनको वापस लाया जायेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि इसमें समय लग सकता है, परन्तु उन लोगों को वापस जरूर लाया जायेगा।