अमृतसर में चली गोली, अकाली वर्कर घायल 

सुल्तानविंड, 6 फरवरी - (गुरनाम सिंह बुट्टर) - बीती देर रात अमृतसर के इतिहासिक गांव सुल्तानविंड में गोली लगने के कारण एक अकाली वर्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वर्कर की पहचान मगविन्दर सिंह सैक्ट्री के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मगविन्दर सिंह रात को अपने घर पत्ती ब्लॉक सुल्तानविंड में लौट रहे थे। इस दौरान घर के नज़दीक किसी द्वारा उनको गोली मारी गई, जोकि उनके जांघ में लगी। इसके बाद उनको अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सुल्तानविंड के प्रमुख इंस्पेक्टर बचन सिंह और एसीपी अजय दविन्दरपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।