9 मार्च को विवाह बंधन में बंधेंगे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 

मुंबई, 07 फरवरी - मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के विवाह के बाद अब उनके बेटे आकाश अंबानी भी श्लोका मेहता के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों 9 मार्च को विवाह के बंधन में बंधेंगे। दोनों का यह विवाह समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में तीन दिन चलेगा।