भिवानी:भात रश्म में 101 महिलाओं ने सामूहिक नानी बाई का भात भरा

भिवानी 23 फरवरी-  भिवानी की नई अनाज मंडी में श्री राणी सती जगदंबा परिवार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री नारायणी होली महोत्सव एवं नानी बाई का मायरा में हजारों की भीड़ पंडाल में उमड़ी। चौथे दिन के मायरे में विशेष सान्निध्य श्रीमहंत डॉ. अशोक गिरी महाराज, महंत वेदनाथ, महंत चरणदास महाराज व साध्वी करूणा गिरी महाराज का सान्निध्य रहा।  चौथे दिन के मायरे में प्रवचन देते हुए बाल कथाव्यास जयोकिशोरी नानी बाई का मायरे के दौरान नरसी, नानी बाई के घर भात पर चर्चा की और इस भात रश्म में 101 महिलाओं ने सामूहिक नानी बाई का भात भरा।