दिल्ली से आदमपुर जाने वाली उडान हुई रद्द 

आदमपुर, 27 फरवरी - (रमन देवसर, हरप्रीत सिंह) - आदमपुर सिविल हवाई अड्डे पर आज राजधानी दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान रद्द कर दी गई, जिस कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को वापस घर लौटना पड़ा। स्पाइस जेट के आधिकारियों ने बताया कि यह उड़ान तकनीकी कारणों के कारण रद्द की गई है।