स्पेन बना दुनिया का सबसे स्वस्थ देश 

मिलान(इटली), 04 मार्च - (इन्द्रजीत सिंह लुगाना) - इटली सिर्फ बिना पेपरों के विदेशियों को पनाह देने में ही अव्वल नहीं, बल्कि दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जोकि अपने लोगों को चुस्त और स्वस्थ रखता है। ब्लूमबर्ग हैलथइस्ट कंट्री इंडैक्स ने वर्ष 2019 के सर्वेक्षण के अनुसार, दुनिया के सबसे स्वस्थ देशों में पहले स्थान पर  स्पेन है, जबकि दूसरा स्थान पंजाबियों के महबूब देश इटली को दिया गया है। दुनिया के 169 देशों के सर्वे अनुसार स्पेन पहले, इटली दूसरे और आईसलैंड को तीसरा,जापान को चौथा,स्विटज़रलैंड को पांचवां, स्वीडन को छठा, ऑस्ट्रेलिया को सातवां, सिंगापुर को आठवां, नोर्वे को नौंवां और इजरायल को दसवां स्थान हासिल हुआ है। इस सर्वे में सबसे हैरानी की बात यह है कि पूरी दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश कहलाने वाला अमेरिका स्वस्थ में पिछड़ गया है और उसे इस सर्वे में 35वां स्थान मिला है। स्पेन और इटली के फल, सब्जियां, पनीर और जैतून का तेल लोगों की भोजन का मुख्य हिस्सा हैं वह बीमारियों को पछाड़ कर आगे आए हैं। सर्वे के अनुसार, यहां के लोगों में दिल और अन्य गंभीर रोगों की बीमारियां बाकी देशों से काफ़ी कम हैं।