यूथ अकाली दल की कोर कमेटी के 10 नए सदस्य नियुक्त

चंडीगढ़, 11 मार्च (अ.स.): शिरोमणि अकाली दल के महासचिव व यूथ विंग के प्रभारी बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज यूथ अकाली दल की कोर कमेटी का विस्तार करते हुए 10 यूथ नेताओं को कोर कमेटी सदस्य नियुक्त किया है। नए सदस्यों के रूप में शिवराज सिंह जल्ला, जतिंदर सिंह खालसा, अवतार सिंह राड़ा, सतनाम सिंह कैले, हरप्रीत सिंह शिवालिक, चांद सिंह डल्ला, मनिंदर सिंह लखबीरवाला, मन्नू जिंदल, जसप्रीत सिंह कमालपुर व कमलजीत सिंह हत्थण की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही गुरशरण सिंह चट्ठा को संगरूर ग्रामीण-2, जिसमें मालेरकोटला, धूरी व अमरगढ़ क्षेत्र आते हैं, का ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।