BSP  ने विधानसभा चुनाव के लिए ट्रांसजेंडर काजल नायक  को मैदान में उतारा

नई दिल्ली,17 मार्च -  भुवनेश्वर से  बहुजन समाज पार्टी  (BSP)  ने विधानसभा चुनाव के लिए ट्रांसजेंडर काजल नायक ( 27 वर्षीय) को मैदान में उतारा है। पार्टी ने काजल नायक को ओडिशा के जयपुर जिले की कोरेई सीट से टिकट दिया है। काजल सामाजिक कार्यकर्ता और जयपुर ट्रांसजेंडर एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं। वह अपने समुदाय के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाती रही हैं।