इंडोनेशिया में भूकंप व भूस्खलन से तीन पर्यटकों की मौत

जकार्ता, 18 मार्च (वार्ता) : इंडोनेशिया के लोमबक में भूकंप के बाद हुए भूस्खलन से तीन पर्यटकों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। आपदा प्रबंधन एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी अगुस नुगरोहो राहरदजो ने बताया कि भूकंप आने के बाद भूस्खलन की घटना लोमबक उतारा ज़िले के सेनारु गांव में तियु केलेप झरना पर्यटक स्थल पर हुई है। नुगरोहो ने कहा कि भूस्खलन के बाद वहां 35 पर्यटक फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। इस दौरान घायल बीस पर्यटकों की हालत काफी खराब है और कई अन्य को गंभीर चोटें आई है। इस घटना में काफी घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण एजेंसी के अनुसार भूकंप का केन्द्र पूर्वोत्तर लोमबक पश्चिम नुसा तेंगारा प्रांत से 24 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में ज़मीन में 10 किलोमीटर नीचे था।