दसूहा के नजदीक मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 

दसूहा,19 मार्च - (इन्द्रजीत शर्मा) - दसूहा के नजदीकी गांव देहलां-पनवां मार्ग पर आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लगभग 30-40 वर्षीय व्यक्ति का चेहरा क्षत-विक्षत हुआ था, जबकि शव की पहचान नहीं हो सकी। वहीं दसूहा पुलिस ने अज्ञात शव को लब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पहचान के लिए रखवा दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।