बीजेपी छोड़ कांग्रेस में जाना पिता की पसंद - सोनाक्षी सिन्हा

नई दिल्ली, 29 मार्च - अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने के मसले को उनका निजी मामला बताया है। सोनाक्षी सिन्हा से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि, ''यह उनकी पसंद है। मेरा मानना है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो कुछ बदलाव लाइये। उन्होंने भी यही किया''। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि, 'मैं उम्मीद करती हूं कि कांग्रेस के साथ वे और अच्छा काम करेंगे और अलग-थलग नहीं पड़ेंगे'।