तरनतारन के गांव पंजवड़ में फिर हुई गुटका साहिब की बेअदबी

झबाल,10 अप्रैल - (सुखदेव सिंह) - तरनतारन में थाना झबाल के अधीन आते गांव पंजवड़ में गुटका साहिब  की बेअदबी का मामला फिर सामने आया है। इस मौके पर जानकारी देते सरबजीत सिंह नामक व्यक्ति ने बताया कि जब वह खेतों में जा रहा था तो रास्ते में सुए के खेतों में गुटका साहिब के पत्तरे (अंग) बिखरे देखे। उसने तुरंत संबंधित गुरुद्वारा शहीद सिंह पंजवड़ में बताया, जिसके बाद मामला थाना झबाल के आधिकारियों के ध्यान में लाया गया। वहीं घटना की खबर मिलते ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार समिति के सिंह और अन्य जत्थेबंदियों के सिंहों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में अंग इकठ्ठा करके पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।