महाराष्ट्र में आठ लोकसभा सीट पर मतदान जारी

 

मुंबई: 26 अप्रैल (भाषा) देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में महाराष्ट्र में आठ लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान जारी है।एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा और यवतमाल-वाशिम सीटों और मराठावाड़ा में हिंगोली, नांदेड तथा परभणी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।