अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला कल लौटेंगी धरती पर 

नई दिल्ली, 05 फरवरी - अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद अमेरिकी की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच कल धरती पर लौटेंगी। सुश्री कोच 328 दिन तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरक्षि स्टेशन में रहने और विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों तथा मिशनों को अंजाम देने के बाद धरती पर वापस आ रही हैं। इससे पहले कोई भी महिला अंतरिक्ष यात्री इतने लंबे मिशन पर नहीं गयी हैं। पिछला रिकॉर्ड अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन के नाम था जो 2016-17 के दौरान स्टेशन कमांडर के रूप में 288 दिन तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रही थीं।