जालंधर रेंज के नवनियुक्त डीआईजी गुरुद्वारा श्री बेर साहिब हुए नतमस्तक 

सुल्तानपुर लोधी, 04 जून - (जगमोहण सिंह थिंद, नरेश हैप्पी, लाडी) - जालंधर रेंज के नवनियुक्त डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा  आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उनके साथ संत बाबा जैमल सिंह पटियाले वाले विशेष तौर पर उपस्थित थे। जिन्हें शिरोमणि कमेटी मैंबर जत्थेदार जरनैल सिंह डोगरांवाल, कुलवंत सिंह मन्नण, सरवन सिंह कुलार, मैनेजर जरनैल सिंह बूले, बलदेव सिंह कल्याण आदि द्वारा सम्मानित किया गया।