राजनीति की पिच पर उतरेंगे शमी!: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

नई दिल्ली, 29 नवंबर - भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे। इस मुलाकात की तस्वीर सामने आई है, जिसमें मोहम्मद शमी, नितिन नवीन और कुंवर बासित अली एक साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

#राजनीति
# भाजपा