उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, कोहरे के कारण 10 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली, 30 जनवरी - पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में शीतलहर ने लोगों की कपकपी छुड़ा दी है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा  सहित अधिकतर राज्यों में सुबह-शाम के वक्त घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों को रोज के कार्य करने में भी दिक्कत हो रही है। घने कोहरे की वजह से विजबलिटी भी कम दर्ज हो रही है। जिसका प्रभाव ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। आज सुबह भी कम विजिबिलटी के चलते 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी होने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, आज सुबह के समय कोहरे की वजह से कम से कम 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।