मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर भारत में ठंड के साथ-साथ कोहरा भी मचाएगा कहर

नई दिल्ली, 21 जनवरी - राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 4-5 दिनों तक उत्तर भारत में घना कोहरा और ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है।  मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।