किसान जत्थेबंदियों ने भाजपा के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा का किया घेराव 

फिरोजपुर, 9 फरवरी - (कुलबीर सिंह सोढी, राकेश चावला) - भारत की मोदी सरकार के विरोध में देश की सभी किसान जत्थेबंदियों द्वारा काले कानून रद्द करवाने के लिए दिल्ली को घेरा डालकर संघर्ष किया जा रहा है, वहीं राज्य में भाजपा का विरोध करते हुए किसान जत्थेबंदियों ने बीजेपी के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा का आज फिरोजपुर में समागम के दौरान घेरा डालकर रोष प्रदर्शन किया।