ऑनलाइन नामांकन की सुविधा होगी: मुख्य चुनाव आयुक्त


नई दिल्ली ,26 फरवरी मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि चुनाव के दौरान नियमों का पालन जरुरी होगा। उन्होंने बताया कि घर-घर संपर्क के लिए भी नियम होंगे। घर-घर चुनाव प्रचार के लिए 5 लोगों के साथ में जाने की इजाजत होगी। नामांकन की प्रक्रिया और सिक्योरिटी मनी ऑनलाइन भी जमा कराई जा सकती है। ग्राउंड फ्लोर सभी मतदान केंद्र होंगे। रैली के लिए मैदान तय होंगे।