मुंबई पुलिस ने लड़कियों से अश्लील हरकत का वीडियो अपलोड करने वाले 3 लोगों को पकड़ा

 

 

मुंबई  ,27 फरवरी  मुंबई पुलिस ने बताया कि साइबर सेल ने लड़कियों को सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित तरीके से छूने और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो अपलोड करने की शिकायत मिलने पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में अभद्र भाषा भी इस्तेमाल की गई है। उन्होंने इससे लगभग 2 करोड़ रुपये कमाए थे।