मुंबई में समुद्र में कूदने वाले एक व्यक्ति का शव किया गया बरामद- मुंबई पुलिस 

मुंबई, 02 अगस्त - मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से समुद्र में कूदने वाले एक व्यक्ति का शव दादर चौपाटी पर बरामद किया गया है। मृत व्यक्ति की पहचान खार इलाके के व्यापारी टीकम मखीजा के रूप में हुई है। ADR के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 31 जुलाई को मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक से उक्त व्यक्ति ने समुद्र में छलांग लगा दी थी। भारतीय नौसेना और तटरक्षक हेलीकॉप्टरों को तलाशी अभियान के लिए भी लगाया गया था।