जेनेवा के अंतर-संसदीय संघ के अध्यक्ष 14 मार्च को भारत दौरे पर 

नई दिल्ली, 13 मार्च - भारतीय संसद के निमंत्रण पर जेनेवा स्थित इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन के अध्यक्ष डुआर्टे पाचेको 14 मार्च से 20 मार्च तक भारत दौरे पर आएंगे। पुर्तगाल की संसद के सदस्य पाचेको को हाल ही में 2021 से 2023 तक 3 साल के कार्यकाल के लिए आईपीयू का अध्यक्ष चुना गया है।