कांगड़ा के सैंडू बरगाह के नज़दीक एचआरटीसी की पलटी बस, कई लोग घायल 

डमटाल, 26 अप्रैल - (राकेश कुमार) - जिला कांगड़ा में आज प्रातःकाल एक सड़क हादसा होने की खबर मिली है। यहां हिमाचल ट्रांसपोर्ट निगम की बस जिले के सैंडू बरगाह गांव के नज़दीक पलट गई। जानकारी के अनुसार निगम की बस संधू से पालमपुर जा रही थी। इसमें 10 से 15 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है सिर्फ बस सवार सभी घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए टांडा अस्पताल भेजा गया है।