देश में अब तक 83.26 फीसदी मामले ठीक हुए - स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली,13 मई - देश में कोरोना के कहर के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार देश में अब तक 83.26 फीसदी मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 37.1 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3 फीसदी थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,62,727 मामले दर्ज किए गए हैं।