एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले बॉक्सर डिंको सिंह का निधन

नई दिल्ली,10 जून - एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता भारत के पूर्व मुक्केबाज नगंगोम डिंको सिंह का 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और प्रसिद्ध मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने दुख व्यक्त किया है। बता दें कि डिंको सिंह ने बैंकाक में 1998 एशियाई खेलों का गोल्ड मेडल जीता था। उन्हें 1998 में अर्जुन पुरस्कार और 2013 में पद्म श्री से भी नवाजा गया था।