रेवाड़ी में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म 

रेवाड़ी, 11 जून -हरियाणा के रेवाड़ी में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। डीएसपी ने बताया, ''कल गांव में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली। दुष्कर्म करने वालों में 10-12 साल के बच्चे और एक बालिग लड़का है। पिछले महीने की 24 तारीख को सभी ने मिलकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। ''उन्होंने कहा, “वीडियो वायरल होने के बाद कल घर वालों के संज्ञान में आया। फिलहाल एफआईआर दर्ज करके बच्चों को अभिरक्षा में लिया गया। एक बालिग लड़के को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। एक लड़का गिरफ्तार होना बाकी है। जिन लड़कों ने वीडियो वायरल किया है उनकी तलाश कर रहे हैं।”