भारत सहित 80 देशों में कोरोना का डेल्टा स्ट्रेन : केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव

नई दिल्ली, 22 जून देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 22 मामले हैं। मंत्रालय ने इसे लेकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और केरल को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि डेल्टा वैरिएंट इस समय 80 देशों में है। डेल्टा प्लस वैरिएंट नौ देशों में पाए गए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, चीन, नेपाल, रूस और जापान में भी डेल्टा प्लस वैरिएंट मिले हैं।