पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 04 जुलाई - उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार शाम को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया। वहीं मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में कल्याण सिंह का इलाज किया जा रहा है।