रमेश बैस ने झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

रांची,14 जुलाई - रमेश बैस ने आज झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। राज भवन के बिरसा मंडप में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन ने बैस को पद की शपथ दिलवाई। बैस ने पद की शपथ लेते ही द्रौपदी मुर्मू का स्थान ग्रहण किया, जो झारखंड में आदिवासी समुदाय से बनने वाली पहली महिला राज्यपाल रहीं और सबसे ज़्यादा लंबे समय तक झारखंड के शीर्ष पद पर रहीं।