विजिलेंस ब्यूरो ने भर्ती घोटाले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 

अमृतसर,15 जुलाई - पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक भर्ती घोटाले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 50,000 रुपए की रिश्वत की राशि भी बरामद की गई है। आरोपी पिरथीपाल सिंह मल्टीपर्पज हेल्थ (एमपीएच) वर्कर, उसका साथी मलकीयत सिंह गांव वरपाल, जिला अमृतसर, किंगपिन सुखवंत सिंह लुधियाना और हरपाल सिंह सरपंच गांव कद गिल, जिला तरनतारन को गिरफ्तार कर लिया गया है।