पंजाब की इकलौती हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर टोक्यो ओलंपिक खेल में आज दिखाएगी अपना दमखम 

अजनाला उठिया, 24 जुलाई - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, छीना) - टोक्यो ओलंपिक खेल के दौरान आज शाम को हो रहे महिला हॉकी मुकाबले में भारत की टीम द्वार जिला अमृतसर के गांव मियादिया की जन्मी भारतीय हॉकी टीम में पंजाब की इकलौती खिलाड़ी गुरजीत कौर मियादिया अपनी खेल का दमखम दिखाएगी | मैच शुरू होने से पहले आज गुरजीत कौर के पारिवारिक सदस्यों और गांव वासियों द्वारा गुरुद्वारा साहिब  में अरदास करके भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत की कामना की गई | 'अजीत' के साथ बातचीत करते गुरजीत कौर के पिता ने कहा कि  उन्हें बेहद खुशी हो रही है और राज्य की इकलौती महिला हाकी खिलाड़ी गुरजीत कौर ने ओलिंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। अब 24 जुलाई को होने वाले मैच पर निगाहें टिकी हुई हैं और उम्मीद ही नहीं बल्कि दृढ़ विश्वास है कि उनकी बेटी का मैच में बेहतर प्रदर्शन रहेगा।