लोग डरे नहीं अभी तक यहां तीसरी लहर नहीं आई - मुंबई मेयर

मुंबई, 08 सितम्बर - मुंबई की मेयर ने कहा, “मैंने कहा था कि महाराष्ट्र मंत्री नितिन राउत ने कहा था कि नागपुर में तीसरी लहर आ चुकी है। लेकिन कुछ चैनल ने इसे काटकर दिखाया कि मुंबई में तीसरी लहर आ गई है। मुंबई के लोग डरे नहीं अभी तक यहां तीसरी लहर नहीं आईं। हम इसे रोकने के लिए काफी संख्या में वैक्सीन लगा रहे हैं।”