हिमाचल के कांगड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा का भव्य स्वागत 

कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), 3 मई - कांगड़ा हवाई अड्डे पर कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने टिकट देने के लिए कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया। आनंद शर्मा ने कहा कि मैं बचपन से हिमाचल आता रहा हूं। जब छोटा था तो हर नवरात्र पर माता-पिता मुझे कांगड़ा मंदिर और ज्वाला जी मंदिर लेकर आते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इससे पहले मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया, उस समय भी हमने हिमाचल के लिए काफी काम किया। शिमला मेरी जन्मभूमि है, कर्म भूमि हिमाचल और पूरा देश रहा है। केंद्रीय मंत्री रहते हुए हिमाचल में कई संस्थान खोले गए हैं।