वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि आज विक्रमादित्य सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की
शिमला , 8 जुलाई - पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि आज, विक्रमादित्य सिंह व अन्य कांग्रेस नेताओं ने रिज पर उनकी प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, वीरभद्र सिंह के योगदान को याद किया .
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर राजधानी शिमला में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर उनके सुपुत्र और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान, विधायक हरीश जनार्था सहित कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने राजा वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका दिखाया विकास का मार्ग प्रदेश के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

