झारखंड में दुर्गा पूजा की अनुमति, लेकिन पंडालों में नहीं हो सकेगा दर्शन, प्रसाद भी नहीं बंटेगा

नई दिल्ली, 14 सितम्बर - झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम रविवार को रेस्तरां-दुकानें खोलने की भी अनुमति देने के लिए तैयार हैं। दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में 'दर्शन' पर प्रतिबंध जारी रहेगा लेकिन पूजा की अनुमति होगी। प्रसाद का वितरण नहीं किया जाएगा। अधिकतम 5 फीट ऊंची मूर्तियों की अनुमति होगी।स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बड़े धार्मिक स्थलों पर हर घंटे अधिकतम 100 श्रद्धालुओं को अनुमति दी जाएगी, छोटे धार्मिक स्थलों पर कुल क्षमता के 50 प्रतिशत श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी। कोविड दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। रात 11 बजे तक रेस्टोरेंट की अनुमति होगी।